Featured

कड़ी धूप और प्रचंड गर्मी के लिए हो जाइए तैयार! तेजी से बदलने वाला है बिहार का मौसम।

बिहार के मौसम में बदलाव होने वाला है. बताया जा रहा है कि राज्य तापमान बढ़ने वाला है. जिससे बिहारवासियों को प्रचंड गर्मी और कड़ी धूम का सामना करना होगा.

 

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब बिहार का मौसम बदलने वाला है. बताया जा रहा है कि राज्य में गर्मी बढ़ने वाली है. लिहाजा, बिहारवासियों को प्रचंड गर्मी और कड़ी धूप का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में वृद्धि हो होनी वाली है. बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से बिहार कई जिलों में हल्ली, तो वहीं कई जिलों में मध्यम बारिश हुई थी. इस दैरान तेज हवाई भी चलीं. जिस वजह से अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनटम तापमान में भी गिरावट आ गई थी. हालांकि, सोमवार यानी कि आज से एक बार फिर बिहार का मौसम बदलने वाला है.

 

बढ़ेगा तापमान
जानकारी के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में बिहार का पारा हाई हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं रात के मौसम में भी पहले से बदलाव नजर आएगा. बताया जा रहा है कि रात के तापमान में भी एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी. ऐसे में पारा बढ़ने के कारण दिन और रात में पहले की तरह ठंड महसूस नहीं होगी.

बीते दिन कैसा रहा मौसम?
बीते दिन यानी रविवार को बिहार के तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई. आईएमडी  के अनुसार, दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार दोनों जगह तापमान अनुकूल रहा. राज्य का सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो वहीं सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान अगवानपुर, सहरसा में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *