Featured

सहरसा के पॉलीटेक्निक के 3 छात्रों ने रचा इतिहास:राज्य स्तर पर तीनों ने टॉप किया, मंत्री ने किया सम्मानित।

राज्य स्तरीय स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को मंत्री सुनिल सिंह ने सम्मानित किया। राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा के तीन छात्रों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य प्रावैधिक शिक्षा परिषद, बिहार द्वारा घोषित डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2022 बैच) के परिणाम में तीनों छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

 

असैनिक अभियंत्रण के छात्र कुबेर कुमार झा ने 89.11 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर साइंस अभियंत्रण के निशांत कुमार ने 88.18 प्रतिशत के साथ राज्य में द्वितीय स्थान हासिल किया। यांत्रिकी अभियंत्रण के अंश राज ने 86.18 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को पटना के तारा मंडल हॉल में आयोजित समारोह में मंत्री सुनील सिंह ने तीनों मेधावी छात्रों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित सिंह, सचिव डॉ. प्रतिमा और अपर सचिव-सह-निदेशक अहमद महमूद समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा कि छात्रों ने न केवल संस्थान बल्कि सहरसा जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, लगन और संकल्प का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *