Featured

समस्तीपुर में बढ़ रहे गठिया के मरीज:मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज, 50 साल की उम्र के बाद ज्यादा मामले।

सरायरंजन अंतर्गत श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, समस्तीपुर के मेडिसिन एवं गठिया विभाग में रोजाना करीब 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विभाग के डॉ. रजनीकांत प्रसाद के अनुसार, इनमें गठिया के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है।

डॉ. प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 50 प्रतिशत लोग गठिया से पीड़ित हैं। यह समस्या 50 वर्ष की आयु के बाद अधिक देखने को मिलती है। गठिया के प्रमुख लक्षणों में जोड़ों में दर्द और हाथ-पैर में सूजन शामिल है।

चिकित्सकों ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी दी है। कई मरीज स्थानीय डॉक्टरों से दर्द निवारक इंजेक्शन लेकर तत्काल राहत पा लेते हैं। लेकिन यह तरीका गलत है और इससे बीमारी बढ़ सकती है। मरीजों को दीर्घकालिक नुकसान हो सकता है। इसलिए उचित जांच के बाद ही इलाज कराना चाहिए।

दरभंगा जिले के लालबाग निवासी डॉ. रजनीकांत प्रसाद पिछले डेढ़ साल से अस्पताल में सेवारत हैं। श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी प्रमुख विभागों की ओपीडी चल रही है। इनमें सर्जरी, शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, औषधि रोग, नेत्र रोग और निश्चेतना विभाग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *