मधुबनी : हादसे में बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन घायल
झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर एक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। बाइक की टक्कर से मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने…
भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया चौक के पास एनएच 27 पर शनिवार को हुई दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सड़क पर पड़े तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। 35 वर्षीय मीना देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि अंधराठाढ़ी निवासी धनराज ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार अपने चचेरी बहन राजाराम ठाकुर की पुत्री 20 वर्षीय ज्योति कुमारी को लेकर बाइक पर दरभंगा की ओर से आ रहा था। समिया चौक पर पैदल सड़क पार कर रही झंझारपुर पुरानी बाजार के सुनील लहेरी की पत्नी मीना देवी से अचानक बाइक टकरा गया और दोनों भाई बहन बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। ठोकर लगने से मीना देवी भी बुरी तरह जख्मी हो गई। तीनों को जख्मी हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जानकारी मिलते ही तीनों के परिजन उनकी खोजखबर लेने जुट गए। कुछ देर तो बाइक सवार भाई-बहन और सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हुई मीना देवी के परिजनों के बीच काफी कहासुनी भी होती रही।
