बिहार में एक बार उिर पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. इस बार पुलिस पर अटैक से पूरा प्रदेश हिल गया है, क्योंकि कोर्ट की तरफ से जारी वारंट को लेकर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी और टीम पर हमला कर दिया गया है. पुलिस वारंटी शेख रिजवान को पकड़ने पहुंची थी, इस दौरान पुलिस पर गांव के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. इस हमले में पुलिस जवान घयाल हो गए.
मधुबनी पुलिस ने दो महिला समेत पांच हमलावर को गिरफ्तार किया है. साथ ही वारंटी शेख रिजवान को भी गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, जब पुलिस वारंट लेकर पहुंच थी, तब लोगों ने वारंट लेटर को फाड़ा दिया. इसके बाद पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया.


