Featured

बिहार के इन 7 जिलों के लोग हो जाएं सवाधान, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी।

 

बारिश का अलर्ट

सिर्फ पटना ही नहीं, बीती रात बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, मुंगेर, लखीसराय, औरंगाबाद, खगड़िया, मधुबनी और नालंदा में भी मूसलाधार बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई. इस वजह से मौसम सुहावना हो गया है. सुबह के समय आंशिक बादल छाया हुआ है और ठंडी हवा चल रही है. मौसम विभाग ने आज उत्तर पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में बारिश जबकि शेष जिलों में हॉट डे रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. लेकिन आज भी बारिश की स्थिति कई जिलों में देखने को मिलने वाली है.

आज का मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल में बारिश की संभावना है. साथ ही मेघगर्जन, व्रजपात और तेज हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसके अलावा शेष सभी जिलों में हॉट डे और उमस भरी गर्मी बनी रहने की संभावना है. रात में बारिश होने और अचानक मौसम में बदलाव होने की वजह से आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं. तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है. आज भी कई जिलों में बारिश होने की स्थिति बन रही है. दिन का तापमान 35°C से 40°C के बीच बना रहेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *