सहरसा : सहरसा में ट्रेन से कटा मिला युवक का शव, दो दिन पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस
दो दिन पहले हुई थी युवक की शादी
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की दो दिन पहले ही सौर बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर में शादी हुई थी और आज शनिवार सुबह 3 बजे उसका ट्रेन से कटा हुआ शव मिला है, जिसके बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मृतक युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका पता नहीं चल सका है.
मृतक के भाई ने कही ये बात
मृतक के भाई संतोष मुखिया ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए. पता नहीं वह (मृतक) कब घर से बाहर निकल गया. सुबह जब शोर हुआ तो हमलोगों को घटना की जानकारी हुई. मृतक के भाई ने मौत की वजह के पिछे कोई कारण नहीं बताया.
