Featuredदरभंगा

दोनार गुमती के पास नाले में मिली युवक की लाश, चार दिनों से था लापता।

दरभंगा: बेंता ओपी क्षेत्र में दोनार गुमती के पास स्थित नाले में शनिवार को एक युवक का शव बेंता पुलिस ने बरामद किया। बताया जाता है कि स्थानीय किसी महिला ने नाले में शव को देखा। इसके बाद बेंता थाने को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भटियारीसराय निवासी अर्जुन मंडल के 30 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार मंडल उर्फ दीपक कुमार के रूप में की गई है। बेंता थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

घटना के सम्बंध में मृतक के परिजन ने बेंता ओपी में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि विक्की गत पांच मार्च की शाम करीब छह बजे घर से लापता था।

उसके लापता होने की मौखिक सूचना कोतवाली ओपी को दी गई थी।

हम लोग अपने स्तर से लगातार उसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान शनिवार को सूचना मिली कि दोनार गुमती के पास नाले में एक शव मिला है। जाकर वहां देखा तो वह विक्की कुमार मंडल था। वह कभी-कभी पेंटर का भी काम करता था। फिलहाल उन्होंने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।

बेंता ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *