Friday, May 1, 2026
Homeबेगूसराय : AISF के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में किया...

बेगूसराय : AISF के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में किया प्रदर्शन:बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक का आरोप लगाते हुए पटना डीएम को बर्खास्त करने की मांग

- Advertisement -

दूसरी ओर बिहार में लगातार कई महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो रहा है। इससे साफ जाहिर है बिहार के शिक्षा का भविष्य पूरी तरह से खतरे में है। शिक्षा को बचाने तथा शिक्षा विरोधी सरकार से निपटने के लिए बिहार के छात्रों को गोलबंद होना पड़ेगा। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) छात्र-छात्राओं और शिक्षित बेरोजगारों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करेगा।

- Advertisement -

पुतला दहन करते हुए जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि जब-जब पलटू चाचा नीतीश कुमार पलट कर भाजपा के गोद में गये, तब-तब बिहार के शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए साजिश के तहत प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक किया जाता है। जिससे परेशान होकर बच्चे पढ़ना छोड़ दें और बिहार रोजगार से वंचित हो जाएं।

- Advertisement -

आखिर कब तक बिहार के प्रतिभागी छात्रों को प्रश्न पत्र लीक का दंश झेलना पड़ेगा, रोजगार से वंचित रहना पड़ेगा। इसका जवाब हमारा संगठन बिहार सरकार से करता है। जब-जब डबल इंजन की सरकार बनी है, तब-तब बिहार के छात्र नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।
छात्रों के भविष्य और प्रतिभा का गला घोंटा जाता है

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला मंत्री सत्यम भारद्वाज और जिला उपाध्यक्ष बसंत ने कहा कि गरीब मां-बाप अपना पेट काटकर बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर भेजते हैं। सालों साल तैयारी करने के बाद सीमित वैकेंसी निकलता है और जब प्रतियोगिता परीक्षा में बैठता है तो पता चलता है कि प्रश्न पत्र लीक हो गया।

इस तरह का घिनौना काम कर बिहार और केंद्र सरकार के द्वारा साजिश के तहत प्रतिभावान छात्रों के भविष्य और उनके प्रतिभा का गला घोंटा जाता है। जिसे हमारा संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और आने वाले दिनों में पूरे बिहार के छात्रों को गोलबंद करके आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।

पुतला दहन के दौरान एआईएसएफ के नगर मंत्री विपिन कुमार, महिला कॉलेज नेत्री खुशी झा, सन्नी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular