Wednesday, September 30, 2026
Latest:
Featured

कैंप में मधुबनी पेंटिंग व मिथिला की संस्कृति से अवगत हुए छात्र।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों ने मधुबनी पेंटिंग और मैथिली लोकगीत सीखी। प्रधानाचार्य चंद्रभुषण कुमार ने बताया कि बच्चों को देश व राज्य की सांस्कृतिक विविधता से अवगत कराने के लिए भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग की कला सीखी तथा मैथिली भाषा में लोकगीतों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर बच्चों ने मिथिला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण में ऐसे कैंपों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय की कला शिक्षिका ड.ॉ अमिता के निर्देशन में बच्चों ने चित्रकारी की बारीकियां सीखी। वहीं संगीत शिक्षिका अनुप्रिया ने आभासी रूप से लोकगीत गायन में सहयोग किया। कार्यक्रम ने बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ अपनी भाषाई और सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व की भावना भी उत्पन्न की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *