Saturday, June 27, 2026
Homeबिहार में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मिली महिला कर्मी की लाश,...

बिहार में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मिली महिला कर्मी की लाश, मची सनसनी।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना के बारे में युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

बिहार में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मिली महिला कर्मी की लाश, मची सनसनी दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाने की बसेरा कॉलोनी स्थित एक निजी मकान में चल रही निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवती का शव बुधवार को कार्यालय में ही फंदे से लटका मिला। वह पूर्णिया जिले के अकबरपुर थाने के भिखना बहदुरा गांव निवासी स्व. प्रमेंद्र सिंह की 25 वर्षीया पुत्री जाह्नवी सिंह थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि जाह्नवी वहां मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम कर रही थी। रोज की तरह वह बुधवार को भी सुबह सात-आठ बजे के करीब ऑफिस आयी थी। इस दौरान ऑफिस में उसके कई सहकर्मी भी मौजूद थे। कुछ देर तक सभी लोग ऑफिस में थे। उसके बाद उसके सहकर्मी फील्ड में काम करने के लिए निकल गए। जब ऑफिस की सफाई करने के लिए दाई पहुंची तो उसे जाह्नवी का कमरा बंद मिला। हालांकि मुख्य दरवाजा सहित ऑफिस के अन्य कमरे खुले थे।

 

जाह्नवी का कमरा किनारे में है। ये भी पढ़ें: शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया;बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस बिहार के इन 20 जिलों में बनेंगे सड़क और पुल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी जाह्नवी का कमरा अंदर से बंद मिलने पर सफाई वाली दाई ने खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से दुपट्टे के सहारे जाह्नवी का शव लटक कहा था। उसने इस बात की जानकारी मकान मालिक जगन्नाथ झा को दी।

 

मकान मालिक ने बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान मकान मालिक भी घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत एफएसएल की टीम को सूचना दी गई। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मिलकर गहनतापूर्वक जांच की। उसके बाद युवती के शव को फंदे से उतारा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव देखने से प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है।

 

हालांकि इस मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना के बारे में युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular