Featuredदरभंगा

बस की चपेट में आने से पतोर ओपी क्षेत्र के युवक की मौत, गांव में छाया मातम।

दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर स्थित स्कूल बस की चपेट में आने से डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टाफ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के

उसमा गांव के रहने वाले साकेत कुमार उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह स्कूल ड्यूटी जा रहे थे, उसी दौरान बस से ओवरटेक करने के

दौरान बाइक फिसल गया, जिससे वह पूरी तरह घायल हो गए। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां

डाक्टरों ने साकेत को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम डीएमसीएच ले गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

सदर थानाध्यक्ष अमित कुमार साह ने बताया कि परिजन से संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा है कि आवेदन शुक्रवार को देंगे। डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल स्निग्धा स्नेहा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा अधिक से अधिक सहायता दी जाएगी।

साकेत स्कूल की एजेंसी शिव प्रोटेक्शन का स्टाफ था। शिवा प्रोडक्शन प्रबंधक से वार्ता हुई है। उन्होंने भी कहा है कि अधिक से अधिक सहायता दी जाएगी। इधर बस के मालिक ने भी सहायता देने की बात कही है।

साकेत दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है, दोनों बहन की शादी हो चुकी है। 26 अप्रैल को साकेत की चचेरी बहन की शादी होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *