Featuredदरभंगाप्रादेशिक

इस्माइलगंज में बिजली की तार में लगी भीषण आग, बगल में है पेट्रोल पंप।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज में बिजली के तार में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहशत में ला दिया। लोग अनहोनी की आशंका से डरे हुए दिखे। ऊपर से रात भर बिजली भी गायब रही।

दरअसल, लहेरियासराय थानाक्षेत्र के जिलास्कूल एवं पेट्रोल पंप के बीच मुख्य सड़क पर बिजली के तार में जबरदस्त आग की लपटें उठने लगी। रात के करीब साढ़े बारह बजे से उठनी शुरू हुई आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। तार धूधू कर जलकर सड़क पर गिरने लगा। बगल में पेट्रोल पंप होने के कारण आग के वहां तक पहुंचने की आशंका से भी लोग सहमे नजर आए।

स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर बिजली कटवायी गयी। इसके बाद डायल 112 और फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी। फायर बिग्रेड के पहुँचने तक स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी भरकर आग को बुझाने का प्रयास किया। परंतु यह नाकाफी साबित हो रहा था। अंततः फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि तार में आग करीब आधे घंटे तक धधकती रही।

इसके बाद बिजली विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और देर रात ही तार को सही करने का काम शुरू कर दिया गया। खबर संप्रेषित किये जाने तक तार को जोड़ने का काम जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *