Featured

कुरकुरे खरीदकर लौट रही 8 साल की बच्ची की मौत:सहरसा में दुकान के पास बाइक ने मारी टक्कर।

सहरसा में सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र के बलही वार्ड-1 की है। मृत बच्ची की पहचान मजदूर लालो चौधरी की बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई है। छोटी दुकान से कुरकुरे खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घायल बच्ची को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटी चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। वो गांव के ही बलही तेघड़ा मध्य विद्यालय मे पहली कक्षा की स्टूडेंट थी। मृत बच्ची के दादा बिसो चौधरी ने बताया कि वे उनकी सबसे लाडली पोती थी।

जांच में जुटी पुलिस

बलवाहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *