Featured

समस्तीपुर : माता पार्वती के जेवरात, दान पेटी से चुराए कैश:बाबा गंडकी नाथ मंदिर में चोरी, समस्तीपुर में CCTV में कैद वारदात

समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बूढी गंडक नदी के तट स्थित बाबा गांडकी नाथ मंदिर परिसर से चोरों ने माता पार्वती के गहने और दान पेटी से रुपए आदि की चोरी कर ली।

चोरी की यह घटना मंदिर में लगी सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस वारदात को मात्र एक चोर द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

चोरी की घटना के बाद जुटे लोग।
बताया गया कि सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे लोगों ने दान पेटी का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद लोग गर्भ गृह की ओर गए तो देखा की माता पार्वती का गहना भी उनके तन से गायब है इसके बाद मामले की जानकारी रोसरा थाने की पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक चोर ने दिया है चोरी की घटना को अंजाम सीसीटीवी में चोरी की यह वारदात कैद हुई है जूता पहन कर मंदिर के अंदर घुसे चोर बिट्टू बैग लिए हुए हैं वह पहले माता पार्वती का गहना उतरता है और फिर रखे दान पेटी का ताला तोड़कर उससे रुपए निकाल कर मुख्य गेट के रास्ते फरार हो जाता है मंदिर में करीब वह 15 मिनट तक रहता है।

चोरी की यह सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। उधर रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लोगों ने भी चिंता व्यक्त की है।

 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

रोसरा की डीएसपी सोनल कुमारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज का भी अध्ययन किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर की ओर जाने और आने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *