Featured

सभी 18 प्रखंडों में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का सफल आयोजन

आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित तथा पारदर्शी समाधान के लिए सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ अंतिम पायदान के नागरिकों तक पहुंचाने के लिए के लिए 18 प्रखंडों में तीन दिवसीय 16 ,17 और 18 जून को जन सहयोग कल्याण शिविर का आयोजन उत्सव के वातावरण में किया गया। तीन दिवसीय शिविर में के दौरान राशन कार्ड ,आय, जाति ,आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन, श्रमिक पंजीकरण ,मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड आदि कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना सरकारी कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने के परेशानी से मुक्ति तथा लोगों को सरकारी योजना की जानकारी देना है ।तीन दिवसीय जन सहयोग सा कल्याण शिविर में स्थानीय नागरिकों में संतोष का उत्साह का वातावरण में संपन्न हुआ। सभी प्रखंडों में आयोजित आयोजित शिविर में काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान पायें और योजनाओं की संम्न्ध में जानकारी प्राप्त की।

 

 

सिंहवाड़ा प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का कार्यक्रम आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में माननीय विधायक जाले श्री जीवेश कुमार मिश्रा,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया तथा लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे शिविरों को सुशासन, जनसेवा तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *