Thursday, June 18, 2026
Homeदरभंगा में वैश्य पोद्दार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, रौशन कुमार...

दरभंगा में वैश्य पोद्दार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, रौशन कुमार राही को MLC उम्मीदवार बनाने की उठी मांग

- Advertisement -

दरभंगा। वैश्य पोद्दार महासभा दरभंगा द्वारा बुधवार को बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत सिमरी गांव में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रदेश स्तरीय युवा कौशल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए मेधावी छात्र-छात्राओं, मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण और स्नातक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण युवाओं तथा समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय युवा कौशल सम्मान समारोह में प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित विशिष्ट स्वजातीय युवाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस अवसर पर कार्यक्रम में हायाघाट के वर्तमान विधायक सह बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद तथा हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रसाद पोद्दार ने की जबकि मंच संचालन डॉ. सुमन कुमार पोद्दार ने किया।

इस अवसर पर वैश्य पोद्दार महासभा के मंच से मेघावी छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मंत्री से समाज के नेताओं ने समाज की विभिन्न मांगों को भी उठाया। वक्ताओं ने पोद्दार समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में शामिल करने तथा बिहार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) में शामिल किए जाने की मांग सरकार के समक्ष रखी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार पोद्दार प्रदेश प्रधान महासचिव डॉक्टर राजकुमार पोद्दार संरक्षक जयप्रकाश पोद्दार प्रवीण कुमार पैनवीर युवा प्रदेश अध्यक्ष रौशन कुमार राही प्रदेश महासचिव राधेश्याम पोद्दार प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पोद्दार डॉ भारत लाल पोद्दार सहित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के तमाम सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे वैश्य समाज के नेताओं ने सर्वसम्मति से रौशन कुमार राही को आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव के लिए समाज का उम्मीदवार घोषित करने की घोषणा की। इस निर्णय के बाद कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

समाज के नेताओं ने एक स्वर में राही को समर्थन देने का संकल्प लिया और समाज के लोगों से उन्हें विधान परिषद तक पहुंचाने की अपील की। वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने भी तन-मन-धन से चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही जिलावासियों स्वजातियों ने तन मन धन से सहयोग किया। विशेष रूप से बहेरी प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार एवं उनकी टीम ने दिन रात एक करके ऐसे भव्य कार्यक्रम को सफल बनाया इस भव्य कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय करने में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपदेश कुमार एवं उनके संपूर्ण टीम का योगदान अतुलनीय रहा कार्यक्रम की समाप्ति के क्रम में जिलाध्यक्ष राम प्रसाद पोद्दार का अध्यक्षीय भाषण रहा एवं उनके आशीर्वाद वचन के उपरांत अंत में उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular