Featuredदरभंगाप्रादेशिक

PM मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की मिली धमकी, फोन करने वाले की हुई पहचान।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद दिल्ली से पटना से खलबली मच गई। अफसरों और सिक्योरिटी एजेंसियों के फोन घनघनाने लगे। दिल्ली पुलिस को एक कॉल रिसीव हुआ, जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार की सीएम नीतीश को जान से मारने की धमकी मिली है।

दिल्ली पुलिस को एक फोन कॉल आया जिसमें बिहार के CM नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान कॉलर ने PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी नाम लिया। बुधवार को दिल्ली पुलिस को एक अज्ञात शख्य ने फोन कर नीतीश कुमार के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हत्या की धमकी दी है। अब इसकी जांच की जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस को बुधवार सुबह दो पीसीआर कॉल रिसीव हुई। जिसमें फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इस फोन कॉल के बाद दिल्ली से बिहार तक हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस बिल्कुल अलर्ट मोड पर आ गई है। कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम की तैनाती की गई।
इस साल ये दूसरा मौका है, जब नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पहले 22 मार्च 2023 को व्हाट्सएप के जरिए सीएम नीतीश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले आरोपी की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में की गई थी। बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन में गुजरात के सूरत से उसे गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *