Featured

दरभंगा में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जश्न:मखाना खीर बांटकर मंत्री हरि सहनी ने मनाया उत्सव; बोले- जनता ने विकासवाद और राष्ट्रवाद पर भरोसा किया।

दरभंगा जिले में एनडीए ने क्लीन स्वीप किया है। 10 की 10 सीटों पर जीत हुई है। इस जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जीत की खुशी में मंत्री हरि सहनी ने विशाल स्तर पर मखाने का खीर बनवाकर हजारों कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया। कार्यकर्ता एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाते दिखे।

मंत्री हरि सहनी ने कहा कि मुकेश सहनी खुद को सन ऑफ मल्लाह कहते हैं। चुनाव जीतने पर माछ-भात का भोज कराने की बात करते थे। लेकिन मैं मखाने की खीर से लोगों का मुंह मीठा करा रहा हूं। उत्सव में लोग मिठास बांटकर ही शुभकामनाएं देते हैं। यही हमारी परंपरा है।

दरभंगा की जनता ने विकासवाद और राष्ट्रवाद पर भरोसा जताते हुए एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। 10 की 10 सीटें जीतना इस बात का प्रमाण है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास को आगे बढ़ाना चाहती है। बिहार का निषाद समाज आदिकाल से आध्यात्मिक, सनातनी और देश व धर्म की रक्षा करने वाला के साथ रहा है। आज भी यह समाज मोदी-नीतीश की विकास यात्रा के साथ मजबूती से खड़ा है।

मखान का खीर बांटते हुए मंत्री हरि सहनी।

मखाना को जीआई टैग मिला है

हरि सहनी ने प्रधानमंत्री की ओर मखाना को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मखाना को GI टैग मिला, मखाना बोर्ड की स्थापना हुई। ह सब पीएम मोदी की देन है। इसलिए मखाना की खीर से जश्न मनाना मेरे लिए गर्व की बात है।’

महिलाओं के लिए सरकारी की योजना

एनडीए की जीत पर केवटी विधानसभा की प्रभारी सीमा मंडल ने भी खुशी जताते हुए कहा कि पूरे बिहार में विकास की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी जनता के दिलों में बस गई है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो योजनाएं चलाई गईं, उनका सीधा असर चुनाव परिणामों में दिखा।

विपक्ष ने कई तरह के प्रोपेगैंडा चलाए, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। मिथिलांचल की ऐतिहासिक जीत के साथ पूरे बिहार में एनडीए को व्यापक समर्थन मिला है। महिलाओं को दिया गया 10,000 हजार रुपए रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम है। जिसका लाभ सीधे तौर पर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *