दरभंगा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में शनिवार की दोपहर 3 बजे दृष्टि दिव्यांग राजकुमार अपने बेटे के साथ भीख मांग रहा था। जनरल स्टोर कॉस्मेटिक दुकान पर भीख मांगने के लिए गया तो दुकानदार के बेटे ने भिक्षा देने से मना किया। इसपर राजकुमार द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर गुस्साए दुकानदार के बेटे सौरभ कुमार ने दुकान में रखे कुछ लिक्विड पदार्थ राजकुमार के बेटे के चेहरा पर फेंका दिया। यह आरोप राजकुमार ने लगाया है।
सूरदास समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर बांध के रहने वाले रंजीत राय का बेटा राजकुमार ने थाना को दिए आवेदन में कहा कि वह बेटे के साथ भिक्षाटन कर रहे थे। गुदरी बाजार च्वाइस गिफ्ट सेंटर कॉस्मेटिक दुकानदार जो लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज के रहने वाले जयराम पूर्वे के बेटे सौरभ कुमार उनके बेटे के ऊपर लिक्विड फेंक दिया। पुलिस बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गई है।
इधर, थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि देखने से लगता है एसिड चेहरे पर नही फेंका गया है। इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। डॉक्टर के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जानकारी के अनुसार आरोपी सौरभ कुमार को हिरासत में लिया गया है।





