Monday, May 4, 2026
Homeटायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी कार, 15 फीट गहरे गड्ढे...

टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी कार, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी।

- Advertisement -

हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और केवटी पुलिस की मदद से घायलों को दडिमा चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद नजमा खातून (32) और मो. कासिम (85) को घर भेज दिया गया। कुरेशा खातून (80) की हालत गंभीर थी। उन्हें रेफर कर दिया गया। दरभंगा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

इलाज कराने दरभंगा जा रहे थे सभी

- Advertisement -

परिवार के सभी लोग कुरेशा खातून का इलाज कराने दरभंगा जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर से भी परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को गड्ढे से निकालकर थाना ले आई है।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular