Featured

राज्य स्तरीय जुनियर कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर ट्रायल कुश्ती का आयोजन।

सहरसा : बिहार कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित गया कुश्ती संघ द्वारा किया गया। खेल के समापन पर सहरसा के  जांबाज महिला पहलवान प्रिती कुमारी 59 केजी में लगातार पांचवें राउंड जीतकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। नेशनल प्रतियोगिता आगामी राजस्थान कोटा में प्रीती कुमारी को  चयनित किया गया। बिहार कुश्ती संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने प्रिती कुमारी को सम्मानित किये।राज्य से नेशनल प्रतियोगिता तक लगातार मेडल की सौगात लेकर सहरसा जिला का नाम राज्य से देश तक परचम लहराया ।

 

विदित हो कि 2024 में प्रीती कुमारी को बिहार खेल सम्मान से बिहार सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। जो जिले के लिए गवॅ की बात है।प्रीती कुमारी सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के तरियामा गांव की रहने वाली है।जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार 12 गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं।साथ ही नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा की सुरभि पहलवान को पटकनी देकर विगत बषॅ में ब्रांउज मेडल प्राप्त किया।सहरसा कुश्ती संघ के सचिव सह नेशनल कोच हरेन्द सिंह मेजर ने कहा लगातार  कुश्ती खेल में प्रिती कुमारी को कुश्ती खेल उपलब्धियों के आधार पर बिहार सरकार खेल कोटे से सरकारी नौकरी की अनुशंसा किया है।जो इसी  सत्र में दिया जायेगा।

 

जो जिले के लिए गवॅ की बात है। इस महान उपलब्धि पर सहरसा कुश्ती संघ अध्यक्ष,संरक्षक डॉ बिजय शंकर,डॉ रवि कुमार,डॉ शैलेन्द्र कुमार,डॉ बरुण कुमार,डॉ राकेश कुमार,डॉ आर के सिंह,वरीय अधिवक्ता संतोष दत्ता, जिला व्यवसाय संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के साथ जिले के तमाम खेल संघ ने प्रीती कुमारी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *