Featuredदरभंगा

सीएसपी संचालक से लाखों रुपए की लूटकांड में शामिल अपराधी को कुशेश्वरस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ढेड़ माह पहले सीएसपी संचालक से लाखों रुपए की लूटकांड में शामिल अपराधी को कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने की है।

एसडीपीओ ने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 349/23, सीएसपी संचालक लूटकांड में शामिल अपराधी सौरभ कुमार उर्फ सौरभ यादव ग्राम काशिमपुर जिला दरभंगा के बारे में गुप्त सूचना मिली कि जमालपुर (बरगांव ) थाना कांड संख्या 134/23 के अपहृत राधा कुमारी की बरामदगी की गई। जिसके बयान के लिए न्यायालय बिरौल ले जाया गया।

अपहृत राधा कुमारी को शादी करने की नीयत से सौरभ कुमार उर्फ सौरभ यादव द्वारा अपहरण किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि सौरभ को अपने रिश्तेदार के साथ बिरौल कोर्ट के आस-पास घुमता हुआ देखा गया। उक्त गुप्त सूचना पर तत्क्षण थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम की गठन की गई। उसे गिरफ्तार करने के लिए सादे लिवास में पुलिस बल का जाल बिछाया गया। इसी क्रम में बिरौल कोर्ट के मुख्य गेट के सामने SH-56 रोड से लूटकांड के अपराधी सौरभ कुमार उर्फ सौरभ यादव को अपने फूफा से बात करते हुए अवस्था में गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ चौधरी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद स्वीकारोक्ति बयान लिया गया।

गिरफ्तार अपराधी सौरभ कुमार ने लूटकांड में शामिल रहने की बात स्वीकार की है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि 20 अक्टूबर 23 को कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मधुबन और उदा के बीच सीएसपी संचालक से अपराधियों ने पिस्टल का डर दिखा कर 2 लाख 35 हजार रुपए की लूट के घटना को अंजाम दिया था।

एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के मार्ग दर्शन पर गठित पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर 2023 को इस कांड में शामिल 7 में से 6 अपराधी राजेश कुमार लाल, कैलाश राय, मो.दिलशाद उर्फ छोटे राजा, दिलखुश उर्फ करीका, विष्णु कुमार साह एवं आदित्य राज उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया था।

शेष बचे अपराधी सौरभ को पुलिस ने 15 दिसंबर 23 को देर शाम गिरफ्तार कर 16 दिसंबर को जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ की ओर से गठन की गई पुलिस टीम में राकेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष, स.अ.नि.रुपेन्द्र सिह के अलावे थाना महाल के चौकीदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *