उन्होंने कहा कि गत 14 दिसंबर को संध्या में बिरौल थाना अंतर्गत खोड़ागाछी से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति इकट्ठे होकर अपराध की साजिश रच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए एसआई अखिलेश कुमार सशस्त्रत्त् बल के साथ वहां पहुंचे तो कुछ व्यक्ति भागने लगे। सशस्त्रत्त् बल के सहयोग से चार लोगों को पकड़ा गया जबकि एक व्यक्ति भाग निकला। पकड़ाए लोगों की तलाशी ली गई तो कुशेश्वरस्थान के कुबोटन निवासी सुभाष कुमार उर्फ महाकाल की कमर से एक लोडेड कट्टा व बिरौल थाने के बलिया निवासी नजमे आलम के पास से एक लोडेड कट्टा मिला। वहीं, साहो गांव के बिपिन कुमार की कमर से एक कट्टा एवं कुशेश्वरस्थान के गुलशन कुमार के पास से चार मोबाईल फोन मिले। इस संदर्भ में बिरौल थाने में कांड दर्ज है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि एक दिसंबर को नौडेगा रोड में विपिन राम व नजमे आलम ने फायरिंग कर एक व्यक्ति से मोबाईल लूटा था। बरामद मोबाईल वही है। इस संदर्भ में बिरौल थाने में कांड दर्ज है। साथ ही 11 दिसंबर को डुमरी रेलवे गुमटी के पास विपिन राम व नजमे आलम एवं धीरज कुमार, हसनपुर, समस्तीपुर ने एक लड़के से हथियार के बल पर मोबाईल, हनुमानी व एक हजार रुपये लूट लिये थे। यह वही मोबाईल है। हनुमानी व पैसा धीरज के पास है। इस संदर्भ में बिरौल थाने में कांड दर्ज है। इन लोगों का भी पूर्व अपराधिक इतिहास है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन कट्टा, दो कारतूस, चार मोबाईल व एक बाइक बरामद की गयी है।



