Featured

सहरसा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की करतूत, इलाके में दहशत।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सौरबाजार की तरफ से आई एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने चन्दौर के पास खड़े युवक से पहले बात की, और कुछ ही देर में स्कॉर्पियो में सवार अपराधियों ने उस युवक को जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद गाड़ी तेज़ी से बैजनाथपुर की ओर भाग गई। वहीं, स्कॉर्पियो से उतरा एक अन्य युवक उस युवक की बाइक लेकर सौरबाजार की तरफ भागा।

घटना के समय मौजूद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी बहुत तेज़ी से वारदात को अंजाम देकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थाने की पुलिस सदर बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

अपहृत युवक की पहचान चन्दौर पश्चिमी पंचायत के भगवानपुर गांव वार्ड नंबर 2 निवासी मनोज यादव के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय अमरजीत के साथ बाइक पर मौजूद युवक की पहचान उसी गांव के बबलू कुमार के रूप में हुई है।घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *