Saturday, May 2, 2026
Homeस्कूल से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, बच्ची...

स्कूल से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, बच्ची की मौत; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क।

- Advertisement -

पूरी घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, अमर सदा की पुत्री प्रीति कुमारी सनखेरहा स्थित स्कूल पढ़कर वापस बच्चों के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान बहेड़ी की तरफ से दरभंगा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार बच्ची को टक्कर मारते हुए फरार हो गई।

- Advertisement -

 

इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ चश्मदीदों ने कार का पीछा भी कुछ दूर तक किया, लेकिन कार सवार भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने ननिहाल में रहा करती थी।

बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोश्वामी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर कार का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular