Monday, April 20, 2026
Homeछपरा : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा छपरा, पिता-पुत्र की हुई...

छपरा : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा छपरा, पिता-पुत्र की हुई मौत। 

- Advertisement -
बिहार में अपराधियों का कहर जारी है। अपराधी आए दिन बिहार में किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। कहीं-कहीं तो के नाक के नीचे ही अपराधी अपने वारदात को अंजाम दे देते हैं। ताजा घटना बिहार के छपरा से आ रही है। छपरा में आज सुबह-सुबह ही गोलियों की तड़तड़ाहट से छपरा गूंज उठा। अपराधियों ने सुबह-सुबह ही पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला।

बताते चलें कि छपरा जिले के मेथवालिया निवासी अधिवक्ता पिता राम अयोध्या राय एवं उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील राय कचहरी जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना की पुलिस और बड़ी अधिकारी मुस्तैद है और स्थानीय लोगों में तनाव व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular