Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पॉकेट खर्च ना देने पर भतीजे ने किया चाचा की हत्या।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हए हैं. जहां महज कुछ पैसे नहीं देने पर अपने ही भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पूरा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसुआ गांव का है. जहां मंगलवार की देर रात औराई थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी 65 वर्षीय चंदेश्वर ठाकुर की उनके अपने ही भतीजे मनोहर कुमार ठाकुर ने बांस के मुंगरे से पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. हत्या के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

 

स्थानीय लोगों के द्वारा औराई पुलिस को घटना की सूचना दी गई. वहीं मामले की सूचना मिलते ही औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. जहां से आरोपी भतीजे मनोहर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मामले में पूछे जाने पर औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि कल देर रात स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई. बताया गया कि औरई थाना क्षेत्र के बथुआ गांव में एक भतीजे के द्वारा अपने ही चाचा की हत्या कर दी गई है. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *