Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर छोटी को मार डाला, बाद में एसिड से जलाया।

बिहार के हाजीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. हत्या की खौफनाक कहानी को जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 13 साल की बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर 9 साल की छोटी बहन की ना सिर्फ हत्या कर दी बल्कि शव को चार दिन घर में बॉक्स के अंदर रखा और बाद में शव को एसिड से जलाने के बाद घर के पीछे फेंक दिया. 19 मई को शव मिला था. मंगलवार (23 मई) को इस पूरे मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया. घटना में पुलिस ने तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. इसमें 13 साल की लड़की के अलावा उसका प्रेमी नीरज कुमार और लड़की की चाची भी शामिल है.

यह पूरा मामला हाजीपुर के जंदाहा की है. 19 मई को शव मिलने के बाद पुलिस के सामने ये मामला है. पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद ली. मंगलवार को घटना के संबंध में वैशाली के एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि 13 साल की लड़की का पास के गांव के एक लड़के से अफेयर चल रहा था. 15 मई की रात छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.

एसपी ने कहा कि हत्या करने के बाद लड़की और उसके प्रेमी ने शव को कमरे में एक बक्से में बंद कर रख लिया था. चार दिनों तक कमरे में शव को रखा गया था. जब दुर्गंध आने लगी तो दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए थे. इसके बाद उसे एसिड से जलाने का प्रयास किया. दोनों ने शव को घर के पीछे फेंक दिया था और इस घटना से अनजान बन रहे थे. इस घटना में लड़की की चाची ने भी उसका साथ दिया है.

घटना में उपयोग किए जाने वाले एक मोबाइल, चार सिम कार्ड, धारदार हथियार और एक बक्सा पुलिस को मिला है. बताया गया कि आठ साल की मासूम की उंगलियां भी काटी गई हैं. उसके पिता मजदूरी करने के लिए घर से दूर रहते हैं. लड़की अपनी बड़ी बहन और भाई के साथ घर पर रहा करती थी. 16 मई को पिता ने थाने में लापता की शिकायत दर्ज कराई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *