Featured

बेगूसराय : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूटे ढाई लाख रूपये, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिन के उजाले में हथियार के बल पर ढाई लाख रुपए लूट लिया। घटना को बखरी थाना क्षेत्र के सलौना – शकरपुरा पथ पर अंजाम दिया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपराधियों ने हथियार के बल पर SBI बैंक के CSP संचालक से 2 लाख 59 हजार रुपए , एक लैपटॉप एवं दो मोबाइल लूट लिया हैं।

पीड़ित राजीव कुमार ने बताया की रोज की तरह शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे अनुमंडल चौक स्थित अपने सीएसपी सेंटर जा रहा था। इसी दौरान सलौना – शकरपुर पथ के हाई स्कूल के पीछे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर रोक लिया।
एक अपराधी ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल लिया एवं हथियार बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दहशत फैलाने के उदेश्य से तीन राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार एवं इंस्पेक्टर विकास कुमार राय मामले की छानबीन में जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *