Featured

बिहार के छात्रों को अब मिलेगी दोगुनी छात्रवृत्ति! सीएम नीतीश एक साथ देंगे स्टूडेंट्स को कई तोहफा।

सीएम नीतीश ने दो करोड़ स्कूली छात्रों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार अब छात्रवृत्ति सहित सभी योजनाओं की राशि सीधे बैंक खातों में भेजेगी।

इसी माह के अंत तक लागू हो सकता है प्रस्ताव  

शिक्षा विभाग ने इस योजना को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेज दिया है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद इसे राज्य कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इसी माह के अंत तक इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है।

जुलाई अंत तक राशि खाते में भेजने का लक्ष्य

शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि जुलाई 2025 के अंत तक सभी पात्र छात्र-छात्राओं को संबंधित योजनाओं की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेज दी जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

छात्रवृत्ति राशि होगी दोगुनी

इस वर्ष से छात्रवृत्ति राशि को दोगुना करने का भी प्रस्ताव है, जिससे बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। वर्तमान और संशोधित प्रस्ताव के अनुसार छात्रवृत्ति राशि इस प्रकार होगी:

कक्षा                वर्तमान राशि (रुपए/वर्ष)    वृद्धि के बाद प्रस्तावित राशि

कक्षा 1 से 4               600                              1200

कक्षा 5 से 6              1800                             3600

कक्षा 7 से 10            1200                             2400

मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत राशि

कक्षा               राशि (रुपए)

कक्षा 1-2        600

कक्षा 3-5       700

कक्षा 6-8      1000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *