Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में ट्रेन से कटकर सुसाइड…दो हिस्सों में बंटा शरीर:पति के इलाज के लिए 5 लाख लिया था लोन; पैसे के जुगाड़ में निकली थी।

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक महिला ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान जितवारपुर निजामत वार्ड नं 19 निवासी सुनील कुमार राय की पत्नी दीपा कुमारी (32) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति के इलाज के लिए 5 लाख रुपए का लोन लिया है। जिसकी हर महीने साढ़ 13 हजार की किस्त भरनी पड़ रही थी। पैसों की तंगी के कारण वो लोन नहीं चुका पा रही थी। इसलिए परेशान थी। बुधवार देर शाम को पैसों के जुगाड़ में ही निकली थी और रात में घर नहीं लौटी। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास दो हिस्सों में बंटा मिला। घटना के संबंध में महिला के पति सुनील कुमार राय ने कहा कि वह राज मिस्त्री का काम करता है, लेकिन रोज काम नहीं मिल पाता। पिछले दिनों वह बीमारी से काफी परेशान था। रहने के लिए घर भी नहीं है। कर्ज से परेशान और लोकलाज के डर से उसकी पत्नी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी है। आर्थिक तंगी से परेशान दीपा कुमारी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। – Dainik Bhaskar आर्थिक तंगी से परेशान दीपा कुमारी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रात में भी नहीं लौटी घर महिला ने सहायता समूह से लोन लिया था। बुधवार को उसकी बैठक थी, जिसमें उसे किस्त की राशि जमा करनी थी। किस्त की राशि जमा करने के लिए वह कई लोगों से उधार मांग रही थी। रिश्तेदारों के यहां भी गई, लेकिन कहीं से कोई उपाय नहीं लग रहा था। सुनील कुमार राय ने बताया कि उसकी पत्नी रात भर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा था। सुबह गांव के लोगों को सूचना मिली कि RPF बैरक के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है और शव पड़ा हुआ है। जब गांव के लोगों के साथ वहां पहुंचा तो शव उसकी पत्नी का था। सुनील का कहना है कि कर्ज नहीं चुकाने पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस। – Dainik Bhaskar पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस। बीमारी और घर बनाने के लिए लिया था कर्ज ग्रामीणों का कहना है कि सुनील अक्सर बीमार रहता था। घर भी काफी पुराना हो चुका था। प्लास्टिक लगा कर ये लोग किसी तरह काम चला रहे थे। घर की दीवार को ठीक भी कराया था, लेकिन आय का स्रोत नहीं रहने के कारण वह किस्त की राशि भी नहीं चुका पा रही थी। इसके कारण वह काफी परेशान रहने लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *