ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:समस्तीपुर-दरभंगा के बीच हायाघाट स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई।
समस्तीपुर-दरभंगा के बीच हायाघाट स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करते तीन चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। मोबाइल चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार चोरों की पहचान रसूलपुर गांव निवासी मोहम्मद शमी आलम के पुत्र मो. राजा अल रहमान उर्फ बबलू (25), अब्दुल कादिर के पुत्र मोहम्मद शमी (26) और मोहम्मद अकबर के पुत्र मोहम्मद अमजद (23) के तौर पर हुई है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चलती ट्रेन में घटना को अंजाम दे रहे थे। मो. राजा उल रहमान उर्फ बबलू ने बताया कि पांच लोग मिलकर यह काम करते थे। जीआरपी टीम को देखते ही दो अन्य युवक फरार हो गए, जबकि तीन को पकड़ लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। लगातार शिकायत मिल रही थी इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा के बीच चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जीआरपी की टीम ने अभियान चलाकर इन तीनों चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
