Featured

मधुबनी में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत:लौकहा थाना क्षेत्र के बालन पट्टी गांव में हुई घटना नरेंद्र कुमार।

बच्ची का शव। बच्ची का शव। मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के बालन पट्टी गांव में सोमवार शाम तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान बालन पट्टी निवासी सोनाली कुमारी के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच सोनाली कुमारी चार-पांच अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। गांव वालों ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची के शव की पहचान की। घटना की जानकारी लौकहा थाना पुलिस को दी गई। मृत्तक बच्ची के परिजन।

 

मृत्तक बच्ची के परिजन। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मंगलवार सुबह 7 बजे सदर अस्पताल मधुबनी में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतका के भाई रामकुमार पासवान ने मंगलवार सुबह सदर अस्पताल परिसर में घटना के संबंध में जानकारी दी।

 

लौकहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर सदर अस्पताल मधुबनी परिसर के पोस्टमार्टम रूम के पास लौकहा थाना के चौकीदार ललन पासवान ने मंगलवार सुबह 7:00 बजे जानकारी दिया कि सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *