Tuesday, April 21, 2026
Homeबिहार : नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश...

बिहार : नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री ने पकड़ लिया हाथ।

- Advertisement -

एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी(यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए जोरदार भाषण दिया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जेडीयू मोदी जी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है. इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और हम पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे. लोग बिना मतलब के बात बोल रहे हैं.

- Advertisement -

NDA संसदीय दल की बैठक के अपने भाषण के बाद जब नीतीश कुमार वापस मंच की तरफ आए तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की. जैसे ही नीतीश कुमार पैर छूने को बढ़े तो पीएम मोदी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए गर्मजोशी से हाथ मिलाया, जिसका नीतीश कुमार ने सिर झुकाकर अभिनंदन किया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गौर करने वाली बात ये है कि सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी से उम्र में एक साल छोटे हैं.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular