Skip to content
Wednesday, August 12, 2026
Latest:
  • वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिला के सभी थाना के PC प्रभारी सह IT प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया
  • टीबी मुक्त भारत अभियान, राशन कार्ड निर्माण, जनगणना, अभियान बसेरा एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन की डीएम ने की समीक्षा
  • तिरंगा निर्माण से जीविका दीदियां दे रहीं समृद्ध बिहार और विकसित भारत का संदेश
  • सोलर-सह-सोलर लोन मेला का आयोजन,118 घरेलू उपभोक्ताओं ने कराया आवेदन
  • जेन Z और भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर राजनीति विज्ञान विभाग में विशेष व्याख्यान कल
News Today Darbhanga
  • Layout
  • Contact Us
  • Right Sidebar
  • Left Sidebar
  • No Sidebar Full Width
  • No Sidebar Content Centered
News Today Darbhanga
  • Layout
  • Contact Us
  • Right Sidebar
  • Left Sidebar
  • No Sidebar Full Width
  • No Sidebar Content Centered
Featured

बिहार : बिहार में बीजेपी नेताओं ने की 56 सभाएं, मोदी-शाह की टीम के सामने राहुल-खरगे का प्रचार रहा पस्त

June 8, 2024 Darbhanga Office
बिहार में बीजेपी नेताओं ने की 56 सभाएं, मोदी-शाह की टीम के सामने राहुल-खरगे का प्रचार रहा पस्त।  बिहार में लोकसभा चुनाव के सात चरण के दौरान चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी की टॉप लीडरशिप ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के मुकाबले 6 गुना ज्यादा सभा और रैलियां की। गठबंधन के दूसरे दलों के कैंडिडेट के प्रचार में कांग्रेस का रिकॉर्ड और भी खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी के बड़े नेताओं ने बिहार में 56 सभाएं की जिसमें 22 सभा तो सहयोगी दल जेडीयू, हम, लोजपा और रालोमो के लिए आयोजित हुए। जबकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने 9 सभाओं में मात्र 2 सभा सहयोगी आरजेडी और सीपीआई-माले के लिए की। इंडिया अलायंस में गठबंधन धर्म-कर्म निभाने का जिम्मा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के कंधे पर रहा। राहुल गांधी ने भागलपुर में एक रैली 20 अप्रैल को कांग्रेस के लिए की और फिर दूसरी बार 27 मई को तीन रैलियां करने आए। राहुल ने दूसरे बिहार दौरे में पटना साहिब में कांग्रेस, पाटलिपुत्र में आरजेडी और आरा में सीपीआई-माले के लिए वोट मांगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीन बार आए और सिर्फ कांग्रेस की सीट किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सासाराम में पांच रैलियां की। कांग्रेस के लिए देश भर में घूम रहीं प्रियंका गांधी बिहार नहीं आईं। तेजस्वी और मुकेश सहनी ही मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के सारे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते रहे।
  • बिहार : नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री ने पकड़ लिया हाथ।
  • बिहार : बिहार में हीट-वेब और बढ़ते प्रदूषण की वजह आयी सामने,

You May Also Like

वकील को एक महीने की जेल,पत्नी को नहीं दिया खर्च:2016 से 7.72 लाख का बकाया।

April 20, 2025 Darbhanga Office

बेगूसराय : बेगूसराय में बाढ़ की चेतावनी, मध्य स्कूल की परीक्षा रद्द, सड़क से लेकर स्कूल तक भरा पानी ही पानी

September 18, 2024 Darbhanga Office

समस्तीपुर में चैत नवरात्र पर निकाली गई कलश शोभायात्रा:3,101 कन्याओं ने लिया भाग।

March 30, 2025 Darbhanga Office

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिला के सभी थाना के PC प्रभारी सह IT प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया

August 12, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान, राशन कार्ड निर्माण, जनगणना, अभियान बसेरा एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन की डीएम ने की समीक्षा

August 12, 2026

तिरंगा निर्माण से जीविका दीदियां दे रहीं समृद्ध बिहार और विकसित भारत का संदेश

August 12, 2026

सोलर-सह-सोलर लोन मेला का आयोजन,118 घरेलू उपभोक्ताओं ने कराया आवेदन

August 12, 2026

About Us

We love WordPress and are here to provide you with professional-looking WordPress themes so you can take your website one step ahead. We focus on simplicity, elegant design, and clean code.

TG: Ads

About Us

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.

We love WordPress and we are here to provide you with professional-looking WordPress themes so that you can take your website one step ahead. We focus on simplicity, elegant design, and clean code.

Category

  • Featured

Useful Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Contact Us

ColorMag Pro

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.

Contains all the features of the free version and many new additional features.

Copyright © 2026 News Today Darbhanga. Powered by ColorMag and WordPress.