Tuesday, April 21, 2026
Homeदरभंगा : दरभंगा में भारी मात्रा में शराब जब्त।

दरभंगा : दरभंगा में भारी मात्रा में शराब जब्त।

- Advertisement -

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों के अनुसार, मोरो थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में रजवाड़ा चौक के समीप सड़क किनारे खड़े उत्तर प्रदेश की नंबर निबंधित 12 चक्का वाली ट्रक से 226 कार्टून (750 मिली लिटर की 2712 बोतल) में रखा 2034 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। वहीं, पास खड़े एक पिकअप (मिनी ट्रक) से भी 39 कार्टन (468 बोतल) से 801 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि ट्रक से पिकअप पर लोड कर शराब लोकल तस्कर को सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular