- Advertisement -
जानकारी के मुताबिक, सदर थाना पुलिस के दिवा गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड कार्यालय स्थित परिसर में एक एनजीओ कंपनी द्वारा गलत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। सूचना पर गश्ती दल की पुलिस बताए गए स्थल पर पहुंची। उन्होंने वहां बैठे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बरामद थैले से नगर निगम कार्यालय की मोहर, ढेरों फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एक प्रिंटर, की-बोर्ड, स्मार्ट मोबाइल फोन और एक आइफोन सहित एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।



