Featuredदरभंगा

नये संसद भवन में राज्यसभा सांसद के रूप में संजय झा ने मैथिली में लिया शपथ।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने गुरुवार को नये संसद भवन में राज्यसभा सांसद के रूप में मैथिली में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए संजय झा ने लिखा, आज राज्यसभा सदस्य के रूप में मातृभाषा मैथिली में शपथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने आगे लिखा, विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखते हुए, संसद के उच्च सदन में अपने क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की जनता से जुड़े

अहम मुद्दों को तत्परता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुन आभार, जिन्होंने मुझे यह सुअवसर प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *