Featuredदरभंगा

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत।

दरभंगा: रविवार को जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि थानाक्षेत्र के अमृतनगर पश्चिमी कोसी तटबंध पर तेज रफ्तार से आ रही बास से लदी एक ट्रैक्टर ने युवक को अपने चपेट मे लिया। इस कारण युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतक की पहचान अमृतनगर निवासी नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है। वह किरतपुर में पैथोलॉजी लैब में काम करता था। शाम को वह किरतपुर से अपने घर अमृतनगर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घर वालों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर कागजी प्रक्रिया पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

मौके से पुलिस ने बास लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी। समाचार सम्प्रेषण तक मृतक के परिवार के ओर से थाना में कोई आवेदन नही दिया गया था। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रतर करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *