Featuredदरभंगा

महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार

बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा दुर्गा स्थान के नजदीक अरहर खेत में शनिवार को एक महिला की मौत का उद्भेदन कर लिया गया है।

बहेड़ा पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर महिला की मौत की गुत्थी को सुलझाने का दाबा किया है। जानकारी के अनुसार विगत 20 अप्रैल की सुबह भगवती स्थान के बगल के अरहर के खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना थी।

लोगों ने उसकी पहचान भगवती स्थान में महीनों से रह रही विक्षिप्त महिला के रूप में की। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बहेड़ा पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात की।

इस दौरान प्रथम दृष्टिया पुलिस को संभावित मौत नहीं बल्की हत्या की मामला प्रतीक होने लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की फोरेंसिक एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान शुरू कर दी।

पुलिस अनुसंधान के क्रम में नवादा गांव के हीअजीत कुमार मंडल पर ही शक की सूई घूमने लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसको लेकर सोमवार को ग्रामीण एस पी काम्या मिश्र ने प्रेस वार्ता के दौरान उक्त जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में अजीत कुमार मंडल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसके निशान देही पर घटना के समय अजीत द्वारा पहने हुए कपड़े को भी पुलिस ने बरामद की है। उन्होंने बताया कि अजीत मंडल द्वारा महिला के साथ बलात्कार किया गया तथा उसी ने ही गला दबाकर हत्या कर दी।

एसपी ने मामले की त्वरित उद्भेदन के लिए बहेड़ा थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरीअन्य पुलिस पदाधिकारीकी कार्ड शैली की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस जांच टीम में लगे थाना अध्यक्ष सहित पु अ नि रजनी कुमारी,

बसंत कुमार, प्रियंका कुमारी सहित डीयूके टीम एवं बहेड़ा थाना के सशस्त्र पुलिस बल को पुरस्कृत करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *