Featured

मधुबनी में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार:कई महीने से फरार चल रहा था, पुलिस ने रामपट्टी से पकड़ा।

मधुबनी जिले के राजनगर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त मो. इब्राहिम को रामपट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह राजनगर थाना कांड संख्या 319/2025 में नामजद अभियुक्त था।

राजनगर थाना पुलिस को मो. इब्राहिम की कई महीनों से तलाश थी। थाना प्रभारी चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि अभियुक्त पर कई तरह के आरोप थे।

पुलिस के अनुसार, मो. इब्राहिम द्वारा कई अवांछित कार्य किए जा रहे थे, जिसके कारण थाना उस पर लगातार नजर रख रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *