Featuredदरभंगा

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बंद घर से लाखों की चोरी।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी केबिन चौक के पास बीडीएन सिन्हा के बंद घर में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनके घर के कई तालों को तोड़कर चोरी की गयी।

बगल के निर्माणधीन मकान के मजदूरों के जगने पर चोर सामान लेकर भाग गये। वहां खड़ी एक रिक्शा को लोगों ने जब्त कर लिया। रिक्शा में ताला तोड़ने वाला औजार सहित कुछ अन्य सामान मिला।

शनिवार को घटना की जानकारी श्री सिन्हा के भाई आनंद देवनारायण सिन्हा ने थाना पहुंचकर पुलिस को दी। हालांकि गृहस्वामी के नहीं रहने के कारण चोरी गए सामान की सही जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनापर स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया जाता है कि गृहस्वामी अपने पुत्र के पास बेंगलुरु गए हुए थे। घर की देखभाल एक किराएदार करता था। वह भी फिलहाल बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *