Featuredदरभंगा

दुकान में सेंध काटकर नगद सहित 16 लाख के मोबाइल सेट चोरी।

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर टावर चौक स्थित गलैक्सी मोबाइल दुकान में सेंध काटकर 27 हजार नगद सहित 16 लाख रुपए मूल्य की विभिन्न कंपनियों के मोबाइल सेट चोरी कर चोर फरार हो गए।

इस संबंध में दुकान के संचालक सुनील ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद कर वे घर चले गए। जब सुबह में दुकान खोला तो दुकान के अंदर में शौचालय का गेट खुला हुआ देखा, जहां मोबाइल का खोला पड़ा हुआ था।

जिसमें से मोबाइल सेट गायब मिला और पीछे के दीवार में सेंध किया हुआ था। साथ ही दुकान के रैक पर एक भी मोबाइल सेट नहीं देखा तो पूरा माजरा उनके समझ मे आ गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बहेड़ा थाना पुलिस को दिया।

बहेड़ा थाना की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही उक्त दुकान पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर से दो लोहे का खंती नुमा राॅड, एक पीलास, चार पेंचकस, दो चाकू बरामद किया। उसके बाद स्वान दस्ता की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिला।

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंन्द्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर स्वान दस्ता की टीम को भी बुलाया गयी है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *