Featured

गंगा नदी में नहाने गए 4 युवक पानी में डूबे, 2 की मौत। 

स्थानीय लोगों की मदद से 2 की बची जान
घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगायी और 2 युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया। बाकी 2 युवक गहराई में डूब गए। घटना की खबर मिलते ही नया गांव थाना की पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गयी। एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और दोनों शवों को पानी से निकाला गया। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार (22) और सन्नी कुमार (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक महमदपुर गौतम गांव के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *