Thursday, July 16, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

सिटी एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च।

दरभंगा: होली के त्योहार एवं लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में दरभंगा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च लोहिया चौक से निकलकर शहर रहमगंज, नाका-6 कोतवाली थाना, दरभंगा टावर, विश्वविद्यालय थाना, बेता थाना, लहेरियासराय थाना होते हुए पुलिस लाइन पहुंची।

इस मौके पर सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि हमलोग फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को यह आश्वस्त किया कि आपलोग शांति और

सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं दरभंगा पुलिस आपके सेवा के पूरी तरह से तैयार है। हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक दरभंगा, अंचल पुलिस निरीक्षक, यातायात थानाध्यक्ष आदि शामिल भी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *