Featured

अंग्रेजी विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम का किया गया आयोजन।

दरभंगा: शनिवार को स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एमए प्रथम सेमेस्टर,2022- 24 के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विभाग के डॉ.संकेत कुमार झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम खंड में उन्होंने पहले सभी शिक्षकों का परिचय दिया,अतिथि वक्ता के रुप में सीएम कॉलेज से अवकाश ग्रहण किये हुए डॉ० अमरेंद्र कुमार शर्मा को आमंत्रित किया गया था। तदुपरांत विद्यार्थियों ने अपना अपना संछिप्त परिचय दिया ।

कार्यक्रम के दूसरे खंड में संकायाध्यक्ष ,मानविकी,डॉ० अशोक कुमार बच्चन, डॉ अमरेंद्र कुमार शर्मा,डॉ पुनीता झा,डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने अपने प्रेरक विचार रखे, अंत मे विभागाध्यक्ष डॉ मंजू राय ने अपने विचार रखे।

उपस्थिति डॉ० अखिलेश्वर सिंह ने ली। अंतिम चरण में डॉ० संकेत कुमार झा ने स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से सिलेबस की विस्तृत जानकारी दी। विभाग द्वारा बच्चों को कुछ अल्पाहार दिया गया। इसमे सहायक बिमलेश चौधरी और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अशोक गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।इसकी अंतिम कड़ी में सरकार की तरफ से students’क्रेडिट कार्ड योजना की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *