Featuredदरभंगा

नमो युवा चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र नमो युवा चौपाल कार्यक्रम के तहत रविवार को दरभंगा पहुंचे।

उनके आगमन पर दरभंगा जिला भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में बिजली में एनएच 57 पर उनका भव्य स्वागत किया गया । इसके बाद उन्होंने जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

तत्पश्चात दरभंगा सदर मंडल में रानीपुर पंचायत में युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता शशि भूषण चौधरी उर्फ नेहरू के आवासीय परिसर में नमो युवा चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया।

युवा चौपाल कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का मिथिला परंपरा अनुसार पाग चादर और मिथिला पेंटिंग से जिला अध्यक्ष ने अभिवादन किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र ने कहा कि हम उस पंचायत में अभी कार्यक्रम कर रहे हैं, जिस पंचायत को प्रधानमंत्री मोदी ने दरभंगा हवाई अड्डा से हवाई सेवा प्रारंभ करने का कार्य किया है।

अमृत भारत योजना से विश्व स्तरीय स्टेशन में दरभंगा स्टेशन की स्वीकृति हो या सभी रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति, दरभंगा स्टेशन का कायाकल्प हो या फिर विस्तार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स की स्वीकृति हो या विभिन्न परियोजनाओं में सड़क और पुल पुलियों का जाल बिछाना, सभी क्षेत्र में मोदी के नेतृत्व में दरभंगा के विकास को एक नई उड़ान प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम युवा मोर्चा को प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल झा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव, सदर मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, जिला महामंत्री गजेंद्र मंडल, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी विद्यासागर यादव आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बालेंदु झा ने और संचालन जिला महामंत्री रवि प्रकाश झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *