Featuredदरभंगा

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में होगा आयोजन।

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन करने का दायित्व सौंपा गया है।

उक्त प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु विश्वविद्यालय की क्रीड़ा समिति की बैठक कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वित्तीय परामर्शी डॉ दिलीप कुमार, कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित, स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के अध्यक्ष, स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति के विभागाध्यक्ष, डॉ आमिर अली ख़ान, प्रधानाचार्य एम आर एम कॉलेज, दरभंगा, प्रो रूपकला सिन्हा, वित्त पदाधिकारी राजन कुमार सिन्हा, उप-खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा एवं सदस्य सचिव प्रो अजय नाथ झा आदि ने भाग लिया।

कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा देने पर हर्ष व्यक्त किया। क्रीड़ा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इसका आयोजन अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।

इस बैठक में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु इससे संबंधित पूरी तैयारी एवं नेतृत्व की जिम्मेवारी खेल पदाधिकारी प्रो अजयनाथ झा को दी गई। इस दायित्व हेतु प्रो अजयनाथ झा ने कुलपति महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्रीड़ा समिति के प्रत्येक सदस्य के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक करवाना एक महत्वपूर्ण दायित्व है। इस प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन होने के

उपरांत मिथिला विश्वविद्यालय का सफलता के शिखर पर नाम न केवल विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने, बल्कि खेलों के आयोजन में भी विश्वविद्यालय का नाम अग्रणी हो सकेगा। साथ ही विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में अपने सफलता का सर्वांगीण परिचय भी दे सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *