Featuredदरभंगा

डीएम व एसएसपी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण।

दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

इसी निर्देश के अन्तर्गत त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त रुप से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस के तीनों तलों पर स्थित गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ईवीएम का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी एवं अग्निशमन संबंधित व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अग्निशमन यंत्रों का फायर ऑडिट करने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वीवीपैट, वेयर हाउस के परिसर में स्थित एक सूखे पेड़ हटाने के लिए वन विभाग को पत्र देने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया।

तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहादुरपुर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस में रखे गए ईवीएम का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार के साथ-साथ राजनीतिक दल की ओर से भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक, माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, जिलाध्यक्ष, बसपा सुनील कुमार मंडल तथा निर्वाचन शाखा के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *